Punjab Election: पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 117 उम्मीदवारों संग स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था
| Image Source ( ANI ) |
अमृतसर के बाद राहुल सड़क मार्ग से 100 किलोमीटर दूर जालंधर जाएंगे, जहां वह 'नवी सोच-नवा पंजाब' (नई सोच-नया पंजाब) नाम से आयोजित एक वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे। पता हो कि चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और चुनावी नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
शक्ति के साथ एकता का भी प्रदर्शन सभी की निगाहें जालंधर की वर्चुअल रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के संबोधन पर होंगी, जहां से राहुल गांधी पार्टी के प्रचार अभियान की दिशा से तय करेंगे। साथ ही राजनीतिक पंडित इस मेगा अभ्यास को न केवल शक्ति के प्रदर्शन के रूप में बल्कि एकता के प्रदर्शन के रूप में भी देखते हैं। क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में आतंरिक कलह चरम पर है।
सूबे के पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावी और चुनाव अभियान प्रभारी सुनील जाखड़ अप्रत्यक्ष रूप से सीएम फेस घोषित करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने में जुटे हैं।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें