Ads Right Header

यूपी में 6 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस

up-schools-update-all-schools-and-colleges-will-remain-closed-till-february-6-due-to-covid-19-up-online-classes-will-continue-know-in-detail

UP Schools News: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को 6 फरवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया हैं। हालांकि ऑनलाइन क्लासेस पहले की तरह चलती रहेंगी. राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को यह नोटिस जारी किया। इससे पहले सरकार ने 30 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया था।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने पहले सभी शिक्षण संस्थानों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था, फिर यह प्रतिबंध 30 जनवरी तक बढ़ा दिया और अब 6 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं। यूपी के अलावा उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कोरोना की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। जबकि कुछ राज्यों ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel