Xpulse 200 4V: नए अवतार में Hero की सस्ती एडवेंचर बाइक लॉन्च, कीमत 1.28 लाख रुपये
हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपनी एडवेंचर बाइक का पावरफुल वर्जन Hero Xpulse 200 4V लॉन्च किया है। इस बाइक की कीमत 1,28,150 रुपये रखी है। बाइक को तीन नए कलर ऑप्शन- ट्रेल ब्लू, ब्लिट्ज ब्लू और रेड रैड में लाया गया है। यह कंपनी की Xpulse मोटरसाइकिल का 4-वॉल्व वर्जन है। नई बाइक में नए 4 वॉल्व इंजन के साथ ज्यादा पावर और ज्यादा टॉर्क मिलेगा।
अपडेटेड LED हेडलैंप्स
Hero XPulse 200 4V कंपनी ने इस बाइक को तीन नए कलर वेरिएंट के साथ पेश किया हैै। इसमें ट्रेल ब्लू, ब्लिट्ज ब्लू और रेड कलर शामिल हैं। इसमें एक अपग्रेडेड LED हेडलैंप मिलता है। कंपनी की मानें तो यह अंधेरे में बेहतर विजिबिलिटी देता है।
पहले से दमदार इंजन
नई Hero XPulse 200 4V एडवेंचर मोटरसाइकिल में 200 सीसी का ऑइल कूलड इंजन दिया गया है। का इंजन 8,500 rpm पर 19.1 PS की अधिकतम पावर और 6,500 rpm पर 17.35Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह साधारण XPulse 200 के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा पावर और 5 फीसदी ज्यादा टॉर्क है। इंजन में 7-फिन ऑइल कूल दिया गया है, जो बेहतर हीट मैनेजमेंट करता है। ट्रांसमिशन को भी अपडेटेड गियर रेशियो के साथ बेहतर किया गया है।
इस मोटरसाइकिल में सेगमेंट फर्स्ट- फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर इंडिकेटर, इको मोड और डुअल ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आरामदायक और सुविधाजनक राइडिंग के लिए, हीरो XPulse 200 4V में एक विंडशील्ड, बेहतर क्वालिटी वाली सीट, और USB चार्जर मिलता है।
राइडिंग एक्सपीरियंस को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए मोटरसाइकिल में लंबा ट्रैवल करने वाला सस्पेंशन, आगी की तरफ 190mm और पीछे 170mm मिलता है। इसमें 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इंजन बे को एक एल्यूमीनियम स्किड प्लेट के जरिए प्रोटेक्ट किया गया है। नया ब्रेक पेडल बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देता है, जबकि पानी वाले रास्तों के लिए ऊपर उठा हुआ एग्जॉस्ट मिलता है। इसके अलावा, सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।









Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें