पश्चिम बंगाल: आज TMC के 43 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, ममता के पास रहेगा गृह मंत्रालय
ममता बनर्जी के मंत्री कल शपथ ग्रहण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ममता के पास ही रहेगा। उन्होंने 5 मई को सीएम पद की शपथ ली थी।
पश्चिम बंगाल में आज ममता मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण होगा। टीएमसी के 43 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह दिया जा सकता हैं। कई पुराने मंत्रियों के विभागों में हो सकता हैं फेरबदल। शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10:45 बजे राजभवन में होगा। डॉ. अमित मित्र और ब्रात्य बसु अस्वस्थता के कारण वर्चुअल शपथ लेंगे। इससे पहले टीएमसी नेता बिमान बनर्जी को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था।
अरूप बिस्वास, फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी और अरुप रॉय जैसे पार्टी नेताओं को सूची में जोड़ा गया है। पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में 44 बर्थ हैं। ममता बनर्जी सहित 44 मंत्री होंगे।
इससे पहले टीएमसी नेता बिमान बनर्जी को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। टीएमसी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 213 सीटें जीतीं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 77 सीटें हासिल कीं। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 5 मई को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सीएम के तौर पर बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बनर्जी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें