Ads Right Header

हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे असम के नए सीएम, चुने गए विधायक दल का नेता

हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे असम के नए सीएम, चुने गए विधायक दल का नेता

बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा शर्मा को असम विधायक दल का नेता चुन लिया गया हैं। अब हेमंत बिस्वा शर्मा ही असम के नए सीएम होंगे। शाम को चार बजे राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद कल हेमंत बिस्वा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहें। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "सर्वसम्मति से असम में बीजेपी विधानमंडल के नेता के रूप में श्री हेमंत बिस्वा शर्मा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं।" बता दें कि विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले सर्बानंद सोनोवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी आलाकमान ने सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्वा शर्मा को कल दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। बीजेपी ने चुनाव से पहले सीएम पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। उसने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था। इसी के साथ पूर्वोत्तर में बीजेपी की पहली सरकार बनी थी। इस बार पार्टी कहती रही कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला सीएम कौन होगा। 

बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं. सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को 43,192 मतों के अंतर से हराकर माजुली में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वरिष्ठ मंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। सोनोवाल और सरमा के अलावा 13 अन्य बीजेपी मंत्री आसानी से अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel