Ads Right Header

कोरोना भगाने के लिए गोबर से नहाने का वीडियो शेयर कर अखिलेश का तंज, बोले- अब इस पर हंसे या रोएं

कोरोना भगाने के लिए गोबर से नहाने का वीडियो शेयर कर अखिलेश का तंज, बोले- अब इस पर हंसे या रोएं

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद भयावह रूप ले रहा हैं। हर रोज लाखों की संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं लोगों में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर खौफ भी काफी ज्यादा हैं। इस बीच कई लोग इससे बचने के लिए अंधविश्वास का सहारा भी लेते हुए नज़र आ रहें हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कोरोना से बचने के लिए गाय के गोबर का लेप अपने शरीर पर लगा रहे हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया हैं।

इसे भी पढ़े: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़की पत्नी, कहा- बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं  

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये वीडियो ट्वीट करने के साथ ही लिखा है, 'अब इस पर हंसे या रोएं...' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग गोबर शरीर पर लगाने के बाद सूर्य नमस्कार भी कर रहे हैं।

बता दें कि ये वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का हैं। इस वीडियो में लोगों का एक समूह गाय के गोबर और मूत्र को इस विश्वास के साथ अपने शरीर पर लगा रहा है कि यह उन्हें कोविड-19 के खिलाफ रक्षा प्रदान करेगा।

कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

हालांकि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बार-बार कोविड-19 के लिए वैकल्पिक उपचारों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि वे सुरक्षा की झूठी भावना पैदा कर सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं को और अधिक जटिल बना सकते हैं। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख डॉ. जेए जयलाल ने कहा, 'कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गाय का गोबर या मूत्र कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैं।

इसे भी पढ़े: मोदी कैबिनेट का बैटरी स्टोरेज को लेकर बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक व्हीकल को देश में मिलेगा बढ़ावा

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel