Ads Right Header

WhatsApp का ये फीचर है बेहद खास, मैसेज देखने पर भी सेंडर को नहीं चलेगा पता

WhatsApp का ये फीचर है बेहद खास, मैसेज देखने पर भी सेंडर को नहीं चलेगा पता

अक्सर हमारी कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऐसे लोग होते हैं जिनका व्हाट्सऐप पर रिप्लाई नहीं देना चाहते हैं। लेकिन जैसा कि आपको पता है व्हाट्सऐप में मैसेज सीन करने के बाद ब्लू टिक मैसेज भेजने वाले के पास चला जाता है और हमें मजबूरन रिप्लाई करना पड़ता हैं। लेकिन हम आपको एक बेहद खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मैसेज देख भी लेंगे और भेजने वाले के पास ब्लू टिक भी नहीं जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये खास फीचर और कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फीचर को इस तरह करें यूज

ब्लू टिक बंद करने के लिए सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाएं।

सेटिंग्स में जाने के बाद अब Account में जाएं.

इतना करने के बाद Privacy में जाकर Read Receipts का ऑप्शन नजर आएगा।

अब इस ऑप्शन को ऑफ कर दें. इतना करने के बाद ब्लू टिक फीचर बंद हो जाएगा।

कॉन्टैक्ट को ऐसे करें ब्लॉक 

WhatsApp पर अगर आप किसी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इसका भी हम आपको तरीका बता रहे हैं।

किसी को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले उसकी चैट ओपन करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।

अब यहां मेन्यू पर क्लिक करके More के ऑप्शन को सलेक्ट करें।

इतना करने के बाद आपको Block का ऑप्शन नजर आएगा. क्लिक करके उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर दें।

ब्लॉक करने के बाद ब्लॉक किया गया व्यक्ति आपकी DP भी नहीं देख सकेगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel