Ads Right Header

Cowin पोर्टल और Aarogya Setu App पर ऐसे बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का तरीका

Cowin पोर्टल और Aarogya Setu App पर ऐसे बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का तरीका

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते देश में वैक्सीनेशन जोरों पर हैं। हर दिन लाखों लोगों के कोरोना वैक्सिन की डोज़ दी जा रही हैं। वहीं एक मई से 18 साल से लेकर 45 साल तक की उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया हैं। CoWIN पोर्टल और Aarogya Setu App पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं। लेकिन कई लोगों को ये नहीं पता कि आखिर वैक्सीनेशन के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं। आज हम आपको यहां इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहें हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके बड़ी आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

CoWIN पोर्टल पर ऐसे बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट

CoWIN पोर्टल पर वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले CoWIN वेबसाइट पर जाएं। 

अब यहां Register/Sign in पर क्लिक करें।

इतना करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें।

OTP आने के बाद उसे एंटर करके वेरिफाई पर क्लिक करें।

अब यहां Register for Vaccination का पेज आपके सामने खुल जाएगा।

यहां आपको अपनी सारी जानकारी देनी होगी, जिसमें आईडी प्रूफ, नाम, लिंग और बर्थ डेट जैसी इन्फोर्मेशन होगी।

अपनी सारी डीटेल्स डालने के बाद Register पर क्लिक करें।

इसे रजिस्टर करने पर Appointment schedule करने का ऑप्शन मिलेगा।

अब नाम के पास में Schedule के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब सर्च बार में अपना पिनकोड एंटर करें। जहां-जहां सेंटर्स होंगे वहां-वहां पिन दिखाई देगी।

अब अपने हिसाब से डेट और टाइम सेट कर Confirm पर क्लिक करें।

एक बार के लॉगइन से चार मेंबर्स को ऐड कर सकते हैं। साथ ही अगर आप अपॉइंटमेंट की तारीख बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं।

Aarogya Setu App पर ऐसे बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट

Aarogya Setu App पर वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए Aarogya Setu ऐप पर जाएं।

यहां होम स्क्रीन पर दिए गए CoWIN टैब पर क्लिक करें।

इतना करने के बाद Vaccination Registration पर क्लिक करें।

अब यहां अपना मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें।

OTP आने के बाद उसे एंटर करके वेरिफाई पर क्लिक करें।

अब यहां Register for Vaccination का पेज आपके सामने खुल जाएगा।

यहां आपको अपनी सारी जानकारी देनी होगी, जिसमें आईडी प्रूफ, नाम, लिंग और बर्थ डेट जैसी इन्फोर्मेशन होगी।

अपनी सारी डीटेल्स डालने के बाद  Register पर क्लिक करें।

इसे रजिस्टर करने पर Appointment schedule करने का ऑप्शन मिलेगा।

अब नाम के पास में Schedule के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब सर्च बार में अपना पिनकोड एंटर करें. जहां-जहां सेंटर्स होंगे वहां-वहां पिन दिखाई देगी।

अब अपने हिसाब से डेट और टाइम सेट कर  Confirm पर क्लिक करें।

ये प्लेटफॉर्म भी किए गए तैयार

इसके अलावा भी कई लोगों ने अपने हिसाब से वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने का तरीका ढूंढा हैं। जैसे चेन्नई के एक 45 वर्षीय शख्स ने वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए इंटरनेट प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसमें टेलीग्राम के जरिए डिस्ट्रिक्ट वाइस स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। इसके अलावा Getjab.in के नाम से भी एक अन्य प्लेटफॉर्ट तैयार किया गया हैं। साथ ही Paytm के मोबाइल ऐप पर भी वैक्सीनेशन स्लॉट फांइडर को इंटीग्रेट किया गया हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel