कोरोना से अबतक 3 लाख से ज्यादा मौतें, बीते 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है लेकिन मौत के आंकड़े नहीं थम रहे हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 222,315 नए कोरोना केस आए और 4454 संक्रमितों की मौत हो गई हैं। वहीं 3,02,544 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि 84,683 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले शनिवार को 2.40 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3741 संक्रमितों की जान गई थी।
23 मई तक देशभर में 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 9 लाख 42 हजार 722 टीके लगाए गए। वहीं अबतक 33 करोड़ 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 19.28 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा हैं।
भारत में US, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां पर कोविड-19 से 3 लाख लोगों की मौत हुई हैं। अमेरिका में 6 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई है, जबकि ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या करीब 4.49 लाख हैं। वहीं भारत में पिछले एक महीने में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 26 दिनों में 1 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 28 मई को मौत का आंकड़ा 2 लाख था और अब 26 दिनों बाद यह 3 लाख के पार हो गया हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें