Ads Right Header

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, 'वैक्सीनेशन से ही काबू में आएगी महामारी, पर सरकार को इसकी परवाह नहीं'

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, 'वैक्सीनेशन से ही काबू में आएगी महामारी, पर सरकार को इसकी परवाह नहीं'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। महामारी के दौरान में लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे राहुल ने इस बार वैक्सीनेशन को लेकर सरकार को घेरा हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'वैक्सीनेशन ही महामारी को काबू में करने की चाबी है, लेकिन लगता है भारत सरकार को इसकी परवाह नहीं।' इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफ भी शेयर किया है, जिसमें रोजाना होने वाले टीकाकरण की संख्या में गिरावट दिखाई गई हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने जो ग्राफ शेयर किया है, ग्राफ 1 अप्रैल से 20 मई तक के बीच का हैं। 

रविवार को राहुल गांधी ने गंगा में बहते शवों को लेकर केंद्र पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "मुझे शवों के फ़ोटो साझा करना अच्छा नहीं लगता। देश-दुनिया फ़ोटो देखकर दुखी है लेकिन जिन्होंने मजबूरी में मृत प्रियजनों को गंगा किनारे छोड़ दिया, उनका दर्द भी समझना होगा- ग़लती उनकी नहीं हैं। इसकी ज़िम्मेदारी सामूहिक नहीं, सिर्फ़ केंद्र सरकार की है!"

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel