यूपी पंचायत चुनाव 2021: यूपी में चार चरण में 15 अप्रैल से मतदान, दो मई को होगी गिनती
यूपी में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने जा रहा हैं। इसे लेकर सभी जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा हैं कि लोगों को मतदान के लिए आने-जाने में कोई परेशानी न हो। अगर कोई गांव में जाकर मतदान करना चाहता है तो वह अपने लिए जाने का साधन की तलाश कर उससे जा सकेगा और उसके वाहन को कहीं रोका-टोका नहीं जाएगा। लेकिन, यदि कोई किसी प्रत्याशी के पक्ष में बार-बार मतदाताओं को लाएगा-ले जाएगा तो उसके वाहन को सीज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उस वाहन मालिक पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। मतदान के पहले चरण में 15 अप्रैल को, दूसरे चरण में 19, तीसरे चरण में 26 और चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी चरणों में सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, वहीं मतगणना दो मई को होगी।
बार-बार मतदाताओं को लाने-ले जाने वाले वाहनों के मालिक पर होगी कार्रवाई
वाहनों के प्रयोग को लेकर सभी जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, कि यदि कोई अपने वाहन से मतदान करने जा रहा है तो उसे न रोका जाए। जिला पंचायत सदस्यों को प्रचार के लिए एक वाहन की अनुमति दी गई है और उन्हें 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा।
वाहन से बूथ तक जा सकेंगे दिव्यांग व बुजुर्ग
शारीरिक रूप से स्वस्थ मतदाताओं को बूथ से 200 मीटर की दूरी पर वाहन खड़ा कर देना होगा पर, चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग मतदाता वाहन से बूथ तक जा सकेंगे। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी यह सुविधा होगी। यदि कोई दृष्टिबाधित मतदाता होगा तो उसके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। सहायक उसके परिवार का सदस्य हो सकता हैं।
लोगों को दें परिवर्तित मतदान स्थलों की जानकारी
गोरखपुर में पहले चरण का मदान होना हैं, जिसके लिए जिलाधिकारी विजयेंद्र पाण्डियन ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे जीर्ण-शीर्ण हालत एवं अधिक दूरी के कारण परिवर्तित किए गए मतदान स्थलों की जानकारी ग्राम पंचायत के मतदाताओं तक जरूरी पहुंचाएं। इसके लिए परिवर्तित स्थलों का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें