भारत ने चीन और अमेरिका पीछे छोड़ा, 85 दिनों में दी गई 10 करोड़ से ज्यादा डोज
देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा हैं। वहीं इससे कोरोना के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। देश में एक दिन के अंदर 1.60 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कई राज्यों से वैक्सीन की किल्लत की खबर भी सामने आ रही हैं। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में वैक्सीन की कमी पड़ी गई हैं। इसके लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकारें कोस रही हैं। पर फिर भी इन सब के बीच एक अच्छी खबर निकल कर आ रही हैं। इतने बुरे हालात के बाद भी भारत दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाले देशों की सूची में अमेरिका को पछाड़ कर शीर्ष पर आ गया हैं। भारत ने वैक्सीनेशन कैम्पेन में एक नया वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया हैं। अमेरिका को इतने डोज लगाने में 89 दिन, जबकि चीन को 106 दिन लगे थे। जनसंख्या के लिहाज से भारत के लिए यह एक बड़ी चुनौती रहा हैं। क्योंकि चीन ही एक ऐसा देश है, जिसकी जनसंख्या भारत से अधिक हैं।
कोरोना का सबसे बुरा असर अमेरिका पर पड़ा। यहां 5 लाख 62 हजार से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। यहां 85 दिन में 9.2 करोड़ डोज दी जा सकीं।
भूटान जैसे छोटे देश ने 61 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगा ली हैं। भूटान को ये वैक्सीन डिप्लोमैसी के तहत भारत ने ही उपलब्ध कराई थीं। हालांकि कुछ वैक्सीन चीन ने भी उसे उपलब्ध कराई हैं। यानी भूटान ऐसा दूसरा देश बन गया है, जिसने अपनी सबसे अधिक आबादी को तेजी से वैक्सीन लगाईं। आबादी के लिहाज से भारत इस मामले में बेशक 55वें नंबर पर हैं।
देश में अब तक 6.5 प्रतिशत आबादी का ही वैक्सीन लग पाई हैं। यही नहीं, अमेरिका के बाद भारत दुनिया का सबसे संक्रमित देश बन गया हैं। पहले नंबर पर सेशेल्स हैं। यहां की 66 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लग चुकी हैं।
Strengthening the efforts to ensure a healthy and COVID-19 free India. pic.twitter.com/A2cQ22pxEf
— PMO India (@PMOIndia) April 10, 2021
बता दे किं, भारत में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने रविवार से टीक उत्सव शुरू किया गया हैं। इसके तहत पहले दिन 27 लाख, जबकि दूसरे दिन 37,63,858 वैक्सीन डोज़ दी गई। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन कैम्पेन को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। महाराष्ट्र में 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। राजस्थान में 97.16 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं।
भारत में कोरोना की रफ्तार तेज हैं। यहां पर 12 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार ने अर्ध लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया हैं। इसके साथ ही भारत में अब कोवैक्सीन के साथ कोविशिल्ड और रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी का टीकाकरण दिया जाएगा।
इसे भी पढ़े: आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए नौ देवियां और इनकी कहानी




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें