Ads Right Header

कोरोना: देशभर में आज से 'टिका उत्सव' शुरू, पीएम मोदी ने की टीकाकरण की अपील

कोरोना: देशभर में आज से 'टिका उत्सव' शुरू, पीएम मोदी ने की टीकाकरण की अपील


देश में कोरोना महामारी की स्थिति एक बार फिर से बिगड़ गई हैं। कोरोना के खिलाफ हमारे पास अभी सबसे कारगर हथियार के रूप में सिर्फ वैक्सीन ही हैं। इसी मुहिम को और तेज करने के लिए आज से देशभर में 'टीका उत्सव' शुरू किया जा रहा हैं। इसका लक्ष्य देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना हैं। देशभर में आज से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से देशभर में टीका उत्सव शुरू होगा। 

पीएम मोदी की अपील पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना हैं। 'टीका उत्सव' के दौरान यूपी, बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि टीका उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में वो टीका लगवाएं।

इसे भी पढ़े: कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर चुनावी रैलियों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध- चुनाव आयोग

पीएम मोदी ने की अपील

देशभर में आज से शुरू हो रहे ‘टीका उत्सव' की अपील पीएम मोदी ने की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि हमें विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना चाहिए और इसकी बर्बादी बिल्कुल नहीं हो इस पर विचार करना चाहिए। देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण अभियान की गुरुवार को सीएम के साथ समीक्षा के दौरान पीएम मोदी ने अपील की कि उन सभी लोगों का टीकाकरण कराने पर ध्यान केंद्रित करें जो 45 साल से अधिक उम्र के हैं। 

उन्होंने कहा था कि कभी-कभी इससे माहौल बदलने में मदद मिलती हैं। ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती हैं। क्या हम टीका उत्सव का आयोजन कर सकते हैं और टीका उत्सव का माहौल बना सकते हैं।

देश में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए फिर से युद्ध स्तर पर काम करना आवश्यक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने पिछले साल बगैर टीके के कोविड-19 से लड़ाई जीती थी, इसलिए आज भयभीत होने की जरूरत नहीं हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel