Ads Right Header

16 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ एचपी क्रोमबुक 11 ए भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ

16 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ एचपी क्रोमबुक 11 ए भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ

कंप्यूटर एवं प्रिंटर हार्डवेयर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एचपी (HP) ने भारत में नया क्रोमबुक 11ए (Chromebook 11A) लॉन्च कर दिया हैं। खास बात यह कि कंपनी ने इसे दूर इलाकों में शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया हैं। जो कि किफायती लैपटॉप हैं। और इस क्रोमबुक 11 ए में 11.6 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी टच डिस्प्ले  हैं। यह मीडियाटेक हेलियो MT8183 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं। इसमें सिंगल रैम और स्टोरेज का ऑप्शन होगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता  हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें दी गई बैटरी 16 घंटे की लाइफ प्रदान करती हैं। 

इसे भी पढ़े: Realme के तीन बजट स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

16 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ एचपी क्रोमबुक 11 ए भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ

बात करें कीमत की तो इस HP Chromebook 11A को भारत में 21,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया  हैं। इसका वजन महज 1 किलो ग्राम हैं। यह इंडिगो ब्लू कलर में मैचिंग कीबोर्ड डेक के साथ उपलब्ध हैं। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता हैं। 

इसके साथ HP Chromebook 11A को गूगल वन के साथ पेश किया गया है, जो 100GB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता हैं। इसमें पूरे साल के लिए वॉइस-इनेबल्ड गूगल असिस्टेंट और फ्री गूगल वन सब्सक्रिप्शन भी दिया गया हैं। 

इसे भी पढ़े: OPPO F19 भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel