National
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर किया। इससे पहले उनके बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में हुई हैं। सूत्रों के अनुसार सभी आतंकी स्थानीय थे और तीन मंजिला इमारत में छिपे थे। सुरक्षाबलों द्वारा विस्फोटक से तीन मंजिला इमारत को उड़ाया गया। जिसके बाद तीनों आतंकियों को मारने में सफलता मिली। सुरक्षा कर्मियों को मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021
0
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर किया। इससे पहले उनके बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में हुई हैं। सूत्रों के अनुसार सभी आतंकी स्थानीय थे और तीन मंजिला इमारत में छिपे थे। सुरक्षाबलों द्वारा विस्फोटक से तीन मंजिला इमारत को उड़ाया गया। जिसके बाद तीनों आतंकियों को मारने में सफलता मिली। सुरक्षा कर्मियों को मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं।
वहीं आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में दो नागिरकों के भी घायल होने की खबर हैं। घायलों की पहचान पास पुलवामा के संबूरा के इशरत जान और गुलाब नबी डार के तौर पर हुई हैं। इन्हें पहले नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और फिर एसएमएचएस में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस हमले पर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी बीजेपी नेता अनवर अहमद के नौगाम स्थिति आवास पर हुए हमले में शामिल थे।
इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस-नक्सल के बीच मुठभेड़, पांच जवान शहीद, 12 घायल
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें