Ads Right Header

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस-नक्स‍ल के बीच मुठभेड़, पांच जवान शहीद, 12 घायल

encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-chhattisgarh-five-martyrs
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस-नक्स‍ल के बीच मुठभेड़, पांच जवान शहीद, 12 घायल
छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए जबकि 12 अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ हैं। डीआइजी नक्सल ओपी पाल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि की हैं।

डीआइजी नक्सल ने बताया कि मुठभेड़ सुकमा-बीजापुर सीमा पर टेकुलगुडम गांव में हुई। दो अप्रैल की रात बीजापुर और सुकमा से सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के संयुक्त बल आपरेशन के लिए निकले थे। बीजापुर के तररेम से 760, उसूर से 200, पामेड़ से 195 एवं सुकमा के मीनपा से 483 और नारसापुरम से 420 जवान ऑपरेशन में शामिल थे। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान हुआ हैं। 


शहीद जवानों के पार्थिव शरीर तररेम थाने लाए जाने की जानकारी सामने आई हैं। यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर सिलगेर गांव के पास जोन्नगुड़ा के जंगल में हुई है। घटनास्थल से दो नक्सलियों का शव बरामद किए जाने की भी सूचना मिल रही हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए एयरफोर्स के हेलिकाप्टरों व नौ एंबुलेंस को रवाना किया गया हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel