Ads Right Header

कुंभ को प्रतीकात्मक रखा जाए, कोरोना महामारी के बाद संतों से पीएम मोदी की अपील


देशभर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए, पीएम मोदी ने हरिद्वार में चल रहे कुंभ को प्रतीकात्मक रखने के लिए संतों से अपील की हैं। इसको लेकर पीएम ने शनिवार को एक ट्वीट किया। पीएम मोदी ने कहा कि 

आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया। मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। 

पीएम की इस अपील के बाद आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर जवाब देते हुए सभी साधु-संतों और जनता से भारी संख्या में स्नान के लिए न आने का आग्रह किया हैं। स्वामी अवधेशानंद ने ट्वीट में लिखा "माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं ! जीवन की रक्षा महत पुण्य हैं। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएँ एवं नियमों का निर्वहन करें।

इसे भी पढ़े: सीबीएसई के बाद अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित 

आपको बता दें कि हरिद्वार में चल रहे कुंभ में अब तक कई साधु संत कोरोना  से संक्रमित हुए हैं। चिंता की बात यह है कि पहुचेंगे। ऐसे में उनके कोरोना की चपेट में आने का डर हैं। फिलहाल कुंभ को निरंजनी और आनंद अखाड़े ने पहले ही समाप्ति की घोषणा कर दी हैं। बैशाखी स्नान के बाद निरंजनी अखाड़े और उसके सहयोगी अखाड़े आनंद ने शुक्रवार को अपनी तरफ से कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दी हैं। लेकिन 13 अखाड़ों में सबसे बड़े जूना अखाड़े का कहना है कि वह कुंभ समाप्ति तक बने रहेंगे। 26 मई को ही हरिद्वार से कुंभ समाप्ति के बाद वह रवाना होंगे

उत्तराखंड में कोरोना के 2402 नए मामले

उत्तराखंड में 2,402 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना से संक्रमितों मरीज़ो की संख्या बढ़कर 118646 हो गई। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी हैं। जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई हैं।

प्रदेश में सर्वाधिक 1051 कोविड-19 मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 539, नैनीताल में 296, उधम सिंह नगर में 220, पौडी गढ़वाल में 76 नये मामले सामने आए। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 13546 है जबकि 100857 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इसे भी पढ़े: ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, राज्यों के साथ तालमेल बनाने के दिए निर्देश






 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel