EC Bans Counting Day Celebrations: 2 मई को विजय जुलूस निकालने पर लगाया बैन
EC Bans Counting Day Celebrations: देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन 2 मई और उसके बाद विजय जुलूस पर बैन लगा दिया हैं। बता दें कि दो मई को पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। इसके साथ ही यूपी में भी पंचायत चुनाव के नतीजे इसी दिन आएंगे।
कोरोना महामारी के बीच चुनावी रैलियों और रोड शो ना बंद करने को लेकर चुनाव आयोग की काफी आलोचना हुई थी। सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट ने भी चुनाव आयोग को कोरोना केसों में तेजी से इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को कोरोना की दूसरी लहर के लिए इकलौता जिम्मेदार बताया।
Election Commission of India bans all victory processions on or after the day of counting of votes, on May 2nd. Detailed order soon. pic.twitter.com/VM60c1fagD
— ANI (@ANI) April 27, 2021
इसके साथ ही चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों में भी मामला दर्ज किया जा सकता हैं। अदालत ने चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग की तरफ से 2 मई को मतगणना के दौरान या बाद में कोविड प्रोटोकॉल के पालन का प्लान नहीं पेश हुआ तो वह मतगणना रुकवा देंगे।
एक और दो मई को संपूर्ण लॉकडाउन करें विचार- मद्रास हाई कोर्ट
मद्रास उच्च न्यायालय ने विधानसभा चुनाव की मतगणना को ध्यान में रखते हुए सोमवार को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी की सरकार को एक और दो मई को संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने पर विचार करने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि इन दो दिनों के दौरान केवल मतगणना और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले से ही घोषणा की जा सकती है ताकि तमिलनाडु और पुडुचेरी की जनता पहले से ही सतर्क रहेगी।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें