कोरोना के खिलाफ जंग में उतरी सेना, CDS रावत बोले- जवान करेंगे मुकाबला
![]() |
| कोरोना के खिलाफ जंग में उतरी सेना, CDS रावत बोले- जवान करेंगे मुकाबला |
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, 'कोविड से निपटने के लिए अब सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ सशस्त्र बलों को मिलकर काम करना होगा। तय समय में कोरोना से निपटने के लिए संसाधनों के विस्तार और इलाज के लिए सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर सशस्त्र बल मिलकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा- वर्दी में तैनात हमारे जवानों के पास दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिसके जरिए वो हर बाधाओं को पार कर सकते हैं। वो हर बार ऐसा करके दिखाते हैं। हम ऐसा कर सकते हैं और करेंगे। हमें अभी लंबी यात्रा तय करनी हैं।
पीएम मोदी को जानकारी दे चुके हैं सीडीएस रावत
दरअसल कोरोना महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों पर पीएम मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के साथ सोमवार को चर्चा की थी। बैठक के बाद बिपिन रावत ने कहा था कि सशस्त्र बलों से पिछले दो साल में सेवानिवृत्त हुए सभी मेडिकल कर्मचारी अपने घरों के पास स्थित कोविड-19 केन्द्रों में काम करेंगे।
This is the time for the Armed Forces to rise to the occasion and support the civil administration in creating COVID mitigation facilities in time-bound manner. Timely support at this juncture is important: Chief of Defence Staff General Bipin Rawat
— ANI (@ANI) April 27, 2021
(file pic) pic.twitter.com/b358kJiJhe
इसके साथ ही कमांड, कोर, डिविजन और नौसेना तथा वायुसेना के समान मुख्यालयों में तैनात सभी मेडिकल अफसर अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की मदद के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जा रहा है और सशस्त्र बलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों के पास उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को दिए जाएंगे।
This is the time for the Armed Forces to rise to the occasion and support the civil administration in creating COVID mitigation facilities in time-bound manner. Timely support at this juncture is important: Chief of Defence Staff General Bipin Rawat
— ANI (@ANI) April 27, 2021
(file pic) pic.twitter.com/b358kJiJhe
इसके अलावा सशस्त्र बल बड़ी संख्या में मेडिकल प्रतिष्ठान तैयार कर रहे हैं, जहां भी संभव होगा, सेना की मेडिकल सुविधाएं आम लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। रावत के साथ मुलाकात के अलावा पीएम मोदी ने देश-विदेश से ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक सामग्री की भारतीय वायुसेना द्वारा परिवहन की तैयारियों की भी समीक्षा की।
इसे भी पढ़े: EC Bans Counting Day Celebrations: 2 मई को विजय जुलूस निकालने पर लगाया बैन
पिछले 24 घंटे में देश में 3.23 लाख कोरोना के नए मामले
बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में 3.23 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में कम आंकड़ा हैं। जबकि 2771 लोगों की मौत हुई हैं। देश में अचानक कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भार पड़ा हैं। सबसे बड़ी मुश्किल इस वक्त बेड्स की कमी, ऑक्सीजन की सप्लाई, वेंटिलेटर को लेकर आ रही हैं। वहीं दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश हर जगह एक जैसा ही हाल हैं।





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें