Ads Right Header

बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए अब बस कुछ ही समय रह गया हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं। इस सूची में 30 नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने चुनाव के तीसरे चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए इसमें कई बड़े नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी। सूची में पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, बीके हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जतिन प्रसाद, सुबोध कांत सहाय, मनीष तिवारी, आरपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी, अब्दुल मन्नन, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेंद्र हुडा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, आलमगीर आलम, जयवीर शेरगिल, बीपी सिंह बंगाल में तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आठ चरणों में चुनाव होंगे। पिछली बार 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च, दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल को होगा। वहीं, तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को कराया जाएगा। इसके साथ ही 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होगा। वहीं, पांचवे चरण का मतदान 17 अप्रैल, छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल, सातवे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। जबकि अंतिम और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 5 राज्यों में 824 सीटों पर मतदान होगा। इन राज्यों में 18.6 करोड़ मतदाता होंगे। नतीजे 2 मई को आएंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel