Political
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत!
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020
![]() |
| दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत! |
दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से अपना परचम लहरा चुकी है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने 63 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर अटकी हुई हैं। अगर बात करें कांग्रेस पार्टी की तो इन चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाई है।
बल्कि ऐसा कांग्रेस पार्टी के साथ लगातार दूसरी बार हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस धीरे-धीरे पतन की ओर जा रही है। वहीं इन चुनावों में अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनने जा रहे हैं। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल पार्टी ऑफिस पहुंच कर समर्थकों का धन्यवाद किया।
Previous article
Next article



