Ads Right Header

बैंको को पेमेंट करना होगा अब और आसान, आरबीआई गवर्नर ले सकते है ये फैसला

बैंको को पेमेंट करना होगा अब और आसान, आरबीआई गवर्नर ले सकते है ये फैसला

आरबीआई गवर्नर शक्ति कांत दास इस हफ्ते पेमेंट बैंकों के प्रमुख से मुलाकात कर सकते है दरअसल बताया जा रहा है कि बैंको में पेमेंट के सुधार के लिये यह मुलाकात होगी वही उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के मद्देनजर रिजर्व बैंक की निगरानी में छोटी कंपनियों को रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स की सुविधा देने को लेकर अगले दो महीने में दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे 

सैंडबॉक्स तरीका एक ऐसा माध्यम है जो किसी नयी तकनीक या प्रणाली को अमल में लाने से पहले प्रयोग करने और सीखने की सहूलियत देता है बता दें कि अभी तक 7 पेमेंट बैंक परिचालन शुरू कर चुके हैं बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में बैंकिंग सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए पेमेंट बैंकों को कारोबार करने की इजाजत दी थी

आपको बता दें कि यह मुलाकात इस समय हो रहा है, कि आरबीआई की मोद्रिक नीति समिति की बैठक भी होने वाली है दरअसल यह बैठक 2 अप्रैल से 4 अप्रैल को होनी हैइस नए वित्तर वर्ष में मौद्रिक नीति समिति की कुल 6 बैठकें होंगीआरबीआई के अनुसार एमपीसी की दूसरी बैठक 3,4 और 6 जून को, तीसरी बैठक 5 से 7 अगस्त को, चौथी बैठक 1, 3 और 4 अक्टूबर को, पांचवीं बैठक 3 से 5 दिसंबर तथा छठी बैठक 4-6 फरवरी 2020 को होगी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली समिति में केंद्रीय बैंक के दो प्रतिनिधि तथा तीन बाहरी सदस्य होते हैं
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel