Ads Right Header

सावधान! आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड हैं ये ऐप तो तुरंत कर दें डिलीट, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!

आज के समय में स्मार्टफोन रज़मर्रा की जिंदगी में काफी आम हो गए हैं और ऐसे में साइबर क्रिमिनल्स के लिए शिकारों की संख्या भी अधिक हो गई है। अब स्मार्टफोन में ऐप्स के जरिए उन सभी कार्यों को आसानी से किया जा सकता है, जिन्हें करने के बारे में कभी सोचना भी मुश्किल हुआ करता था। जी हां आज हम आपको यह बता रहे हैं। ऐप के जरिए खाना ऑर्डर करने से लेकर, खरीदारी, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल पेमेंट को जितना आसान किया हैं। ये एप फायदेमंद होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी हैं। मान लीजिए अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड होता है तो निजी डाटा चोरी होने के साथ-साथ बैंक में मौजूद पैसा भी चोरी हो सकता हैं।

बता दें कि Google ने कथित तौर पर Play Store से कई फेक एंटीवायरस ऐप्स को हटा दिया हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play Store में कम से कम छह एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल बैंकिंग मैलवेयर फैलाने के लिए किया गया था। रिपोर्ट से आगे पता चलता है कि इन ऐप्स ने वास्तविक एंटी-वायरस समाधान होने का दिखावा किया, जबकि वास्तव में उन्होंने शार्कबॉट नाम के एक एंड्रॉयड स्टेलर को डाउनलोड और इंस्टॉल किया था।

इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर ने हटाया

Atom Clean-Booster, Antivirus

Antivirus, Super Cleaner

Alpha Antivirus, Cleaner

Powerful Cleaner, Antivirus

Center Security - Antivirus

शार्कबॉट एक बैंकिंग मैलवेयर है जो आपकी पर्सनल जानकारी जैसे क्रेडेंशियल और बैंकिंग जानकारी चुरा लेता हैं। मैलवेयर एक जियोफेंसिंग फीचर और चोरी की तकनीक को लागू करता है जो इसे सबसे अलग बनाता हैं। मैलवेयर विक्टेम को उन विंडो में अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने के लिए लुभाता है जो देखेन में बिलकुल क्रेडेंशियल इनपुट फॉर्म की तरह लगते हैं।

एक बार जब आप नकली इनपुट विंडो में अपनी जानकारी दर्ज करते हैं, तो आपकी डिटेल मैलिसियस सर्वर के माध्यम से धोखेबाजों को भेज दी जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मैलवेयर हर संभावित शिकार को टारगेट नहीं करता है और इसमें जियोफेंसिंग फीचर भी हैं। साइबर सुरक्षा रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि शार्कबॉट भी चोरी की तकनीक का इस्तेमाल करता हैं।

चेक प्वाइंट रिसर्च द्वारा सर्च किए गए एप्लिकेशन को लगभग 15 हजार बार डाउनलोड और इंस्टॉल किया गया था। ऐप्स तीन डेवलपर अकाउंट, Zbynek Adamcik, Adelmio Pagnotto और Bingo Like Inc. से आए थे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel