Crime
Exclusive
National
जहांगीरपुरी हिंसा मामलाः 6 और आरोपियों की गिरफ़्तारी, 3 पिस्तौल और 5 तलवार जब्त
रविवार, 17 अप्रैल 2022
0
दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले में पहले ही 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इन 6 लोगों को मिलाकर अब तक इस मामले में 20 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने अब तक 3 पिस्तौल और 5 तलवार को भी कब्जे में लिया हैं। पिस्तौल और तलवार का इस्तेमाल हिंसा को भड़काने के लिए किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया हैं। अब तक आरोपियों के पास से 3 पिस्टल और 5 तलवारें बरामद की गई हैं।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें