National
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने किया इफ्तार का आयोजन, 167 लोग हुए शामिल
रविवार, 17 अप्रैल 2022
0
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना ने बीते शनिवार को रमजान के महीने में इफ्तार मिलन का आयोजन किया। सेना द्वारा यह आयोजन किश्तवाड़ के सुदूरवर्ती गांव नवापच्ची में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करना और रमजान के महीने में जनता और सेना के बीच संबंध मधुर बन सकें।
इफ्तार में 167 लोग हुए शामिल
इफ्तार मिलन में कुल 167 स्थानीय लोगों ने भाग लिया। लोगों ने इफ्तार के बाद अपने विचार एक-दूसरे के साथ साझा किए। स्थानीय जनता और समुदाय के नेताओं ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। समाज और अपने क्षेत्र की बेहतरी के लिए जवानों के साथ मिलकर काम करेंगे।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें