PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: पंचायती राज दिवस पर पंचायतों को करेंगे संबोधित, जलविद्युत परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी कल जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरे में पीएम मोदी के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी साथ होंगे। बता दें कि धारा 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।
पीएम मोदी यहां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) के मौके पर देश की सभी पंचायतों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम जम्मू के पल्ली गांव में होगा। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से सभी पंचायतीराज संस्थान ऑनलाइन जुडे़गे। PMO के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में पहुचेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बनिहाल काजीगुंड रोड सुरंग उद्घाटन करेंगे व रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
PM Modi will also lay the foundation stone of Ratle and Kwar Hydroelectric projects. The 850 MW Ratle Hydroelectric Project & 540 MW Kwar Hydroelectric Project will be constructed on the Chenab river in Kishtwar District: PMO pic.twitter.com/85C2z8fgfc
— ANI (@ANI) April 23, 2022
बनिहाल काजीगुंड रोड सुरंग का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल काजीगुंड रोड सुरंग का उद्घाटन करेंगे। यह सुरंग 8.45 किलोमीटर लंबी है जो बनिहाल और काजीगुंड के बीच के बीच की दूरी को 16 किलोमीटर कम कर देगी।
रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके जरिए किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना और 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जाएगा।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें