Ads Right Header

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कई जगहों में पुलिस का फ्लैग मार्च


Jhangirpuri Violence: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली (North-West Delhi) के कुछ हिस्सों में शनिवार की शाम हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है और उसने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा, तीनों पुलिस जोन में गश्ती बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने कई शहरों में फ्लैग मार्च किया। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया हैं। 

संवेदनशील इलाकों की कमान खुद लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर ने संभाली है। कमिश्नर ने खुद सड़क पर उतरकर पुराने लखनऊ के नखास, चौक, पटनाला समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान कमिश्नर ने क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से भी मुलाकात की। दिल्ली में झड़प के बाद यूपी में अलर्ट के चलते कमिश्नर लखनऊ में सड़कों पर उतर आए। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस को और सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसक घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दिल्ली से सटे जिलों के अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel