LSG vs DC: लखनऊ सुपर जाएंट्स छह विकेट से जीता, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार
LSG vs DC IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने आक्रामक पारी खेलते हुए 61 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ और वॉर्नर के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। दिल्ली को दूसरा झटका 69 के स्कोर पर लगा। डेविड वॉर्नर 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रोवमन पॉवेल भी 3 रन बनाकर 74 के स्कोर पर चलते बने।
इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 150 रनों का लक्ष्य दिया। इस स्कोर को लखनऊ ने दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ के लिए क्विंटन डी कॉक ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं युवा टेलेंट आयुष बदोनी ने 3 गेंदों पर 10 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। बदोनी ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को मैच जीताया। इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
केएल राहुल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली को पृथ्वी शॉ ने तूफानी शुरुआत देते हुए 34 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। दिल्ली को पहला झटका शॉ के रूप में 61 के निजी स्कोर पर लगा था। इसके बाद वॉर्नर 4 और पॉवेल 3 रन बनाकर आउट हो गए। लड़खड़ाती दिल्ली को कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज ने संभाला और क्रमश: 39 और 36 रन की पारी खेल दिल्ली का स्कोर 149 तक पहुंचाया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स को भी अच्छी शुरुआत मिली। क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल (24) ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लुइस 13 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को तीसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया और यहां मैच फंसता हुआ दिखाई दिया। मगर अंत में क्रुणाल पांड्या ने 14 गेंदों पर 19 रन पारी खेली और टीम को स्कोर के नजदीक पहुंचाया और बचा हुआ काम आयुष बदोनी ने कर दिया। इससे पहले दीपक हुड्डा ने 11 रन बनाए थे।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें