यूपी के MLC चुनाव में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत, बीजेपी को 33 सीटों जीतीं, सपा शून्य पर सिमटी
उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा को विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। बता दें कि 36 सीटों में से 9 पर भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। 9 अप्रैल को 27 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद आए नतीजों में बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत हासिल की है, 2 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के हिस्से गई हैं, वहीं एक सीट पर जनसत्ता दल को जीत मिली है। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, बसपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में प्रत्याशी ही नहीं उतारे थे।
परिणाम: कहां से कौन जीता
वाराणसी में भाजपा की करारी हार
वाराणसी सीट पर बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा देवी ने बीजेपी के सुदामा पटेल को चुनाव हरा दिया है। सुदामा पटेल यहां तीसरे नंबर पर आए हैं। बृजेश सिंह इस समय जेल में हैं।
10 अप्रैल को हुए मतदान के लिए MLC चुनाव के 58 जिलों में 739 बूथ बनाए गए थे, जिसमें एक लाख 20 हजार 657 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में सांसद, विधायक, सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष के साथ नगर निगम के पार्षद, मेयर, नगर पंचायतों के सदस्य और अध्यक्षों ने मतदान किया।
फिलहाल 100 सदस्यीय विधान परिषद में उसके 37 सदस्य हैं। MLC चुनावों में आमतौर पर देखा गया है कि सत्ता में बैठे पार्टी को इसका फायदा मिलता है। साल 2017 में बीजेपी की 15 साल बाद सत्ता में वापसी हुई, लेकिन पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी उसे विधान परिषद में बहुमत नहीं मिल सका। इससे पहले भी भाजपा राज्य में सत्ता में रही, लेकिन उच्च सदन में कभी बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई।







Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें