असम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने ली हार की जिम्मेदारी, पद से दिया इस्तीफा
![]() |
| Image Source (ANI) |
असम में बीजेपी सत्ता को बचाने में कामयाबी रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई है। राज्य में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। रिपुन बोरा ने राज्य में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा है कि हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए, मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। बता दें कि रिपुन बोरा चुनाव भी हार गए हैं। वो गोहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी उत्पल बोरा को जीत मिली है।
आपको बता दें कि रिपुन बोरा असम में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हैं। वर्तमान में वो राज्यसभा सांसद भी हैं। रिपुन बोरा गोहपुर विधानसभा सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं। उन्होंने यहां से 2001 और 2006 में चुनाव जीता था और तरुण गोगोई की सरकार में मंत्री भी रहे थे।
I do hereby tender my resignation from the post of President, Assam Pradesh Congress Committee owing responsibility of the humiliating defeat of my party in
— ANI (@ANI) May 2, 2021
the Assam Assembly Election 2021: Ripun Bora
(File photo) pic.twitter.com/YENvNWbZd8
रिपुन बोरा असम में कांग्रेस के एक विवादित नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। दरअसल, रिपुन बोरा पिछले साल विवादों में आ गए थे। रिपुन उन सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने राज्यसभा के उपसभापति की आसन के पास जाकर हंगामा किया था और कागजात फाड़े थे। राज्यसभा के सभापति ने सदन में सदस्यों के इस व्यवहार को अनुचित पाया था और रिपुन बोरा समेत 7 सदस्यों को कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें