Ads Right Header

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में अब ये लगभग साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं। ऐसे में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को देशभर के तमाम नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिलने लगी हैं। इसी कड़ी में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी ममता बनर्जी को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा, 'दीदी, ममता बनर्जी जी और पश्चिम बंगाल की जनता को इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'

वहीं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को बधाई, ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर उनके अगले कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

दिसंबर में बीजेपी में शामिल हुए थे शुभेंदु

19 दिसंबर को मिदनापुर में अमित शाह के हाथ से पद्म ध्वज लेने के बाद बीजेपी के नेतृत्व ने शुभेंदु पर भरोसा करना शुरू कर दिया था। उसी दिन अमित शाह कोलकाता और न्यूटाउन के होटलों में वोटिंग योजना को लेकर संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। चाहे वह कोलकाता हो या दिल्ली में पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली की तैयारी हो या जेपी नड्डा के निवास पर महत्‍वूपर्ण चर्चा, उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए शुभेंदु को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला। यहां तक कि उन्हें चुनावी प्रचार में भी सबसे महत्वपूर्ण चेहरों में से एक के रूप में भी इस्तेमाल किया गया। उन्हें इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के चेहरे के रूप में चित्रित किया गया है,

चुनाव प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप

चुनाव प्रचार के दौरान भी शुभेंदु अधिकारी लगातार ममता बनर्जी की हार की बात करते रहे। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी कम से कम 50 हजार वोटों से हारेंगी। इसके बाद ममता बनर्जी को चोट भी नंदीग्राम के इलाके में लगी। जिसके बाद ममता ने पूरा चुनाव प्रचार व्हील चेयर पर बैठकर ही किया। माना जा रहा है कि ममता की जीत में सहानुभूति वोट का बड़ा हाथ हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel