Ads Right Header

लालू यादव को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, अब लौटेंगे रांची

लालू यादव को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, अब लौटेंगे रांची


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। रांची रिम्स ने लालू यादव को मेडिकल इमर्जेंसी के आधार पर मंगलवार को दिल्ली एम्स भेजा था। रात भर डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद दिल्ली एम्स ने लालू यादव को आज छुट्टी दे दी है। उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रहा है। वहीं लालू यादव अब आज रांची वापस लौटेंगे।

ताजा जानकारी के मुताबिक रांची लौट रहे लालू यादव की एयरपोर्ट पर फिर तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वापस एम्स ले जाया जा रहा है। एम्स पहुंचे लालू यादव के सेहत की पांच डाक्टरों की टीम द्वारा जांच की जा रही है। चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को मंगलवार रात एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम 73 वर्षीय लालू यादव को मंगलवार रात 9 बजे रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel