Ads Right Header

Republic Day Beating Retreat Ceremony: 73वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति नारों के बीच हुई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

Republic Day Beating Retreat Ceremony: 73वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति नारों के बीच हुई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

Republic Day Beating Retreat Ceremony: देश में आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) का पर्व मनाया जा रहा है। हर भारतवासी के लिए यह खास दिन है, क्योंकि इसी दिन सन 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर देशभर में जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराकर और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड हुई और इस दौरान लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाकर जश्न मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी अनोखे अंदाज में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस की संध्या पर पूरे जोश के साथ बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई। ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और वंदे मातरम जैसे देश भक्ति नारों के बीच जवानों का जोश देखते ही बन रहा हैं। जवानों को देखकर हर भारतीय को उन पर गर्व हो रहा हैं। इस बार कोरोनावायरस की वजह से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में लोगों के जाने पर रोक हैं। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान और अफसर ही मौजूद हैं। हालांकि देश के लोग टीवी और इंटरनेट के जरिए इस सेरेमनी को देख रहे हैं। 

Republic Day Beating Retreat Ceremony: 73वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति नारों के बीच हुई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

वैसे तो बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भारत और पाकिस्तान के अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर दिन होती है, लेकिन गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर यहां लोग जोश के साथ देश भक्ति में डूबे हुए नजर आते हैं। आमतौर पर इन पर्व पर बड़ी संख्या में लोग यह सेरेमनी देखने पहुंचते हैं, लेकिन कोविड-19 की वजह से इस पर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। इस महामारी की वजह से इस सेरेमनी को कुछ दिनों के लिए इसे बंद भी किया गया था, लेकिन फिर शुरू कर दिया गया।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel