Google Pay Limit: जानिए एक दिन में कितने रुपए कर सकते हैं ट्रांसफर
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दिन में कई बार ट्रांजैक्शन की जरूरत पड़ती है और गूगल पे पर दी गई डेली लिमिट भी उनके लिए कम पड़ जाती है। ऐसे में उन्हें काफी ज्यादा परेशान होना पड़ता है। गूगल पे पर लिमिट खत्म होने के बाद आप अगले दिन तक इंतजार कर सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरे पेमेंट मैथेड जैसे ऑनलाइन नेट बैकिंग या NEFT का यूज कर सकते हैं। गूगल पे UPI लिमिट को बढ़ाने का कोई आसान तरीका नहीं है। अगर आपका बिजनेस इस पर काम करता है तो आप कस्मटर केयर को कॉल करके लिमिट बढ़ाने की की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
हालांकि ऐसी स्थिति में आप एक से ज्यादा पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं करना चाहते तो आज हम आपको कुछ ट्रिक बताएंगे जिसके जरिए आप गूगल पे द्वारा तय की गई लिमिट से ज्यादा बार पेमेंट कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे...
कितनी है गूगल पे की ट्रांजैक्शन लिमिट ?
गूगल पे के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपए तक भेज सकते हैं। इसके अलावा एक दिन में अधिकतम 10 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं 2000 रुपये से ज्यादा के लिए एक दिन में मनी रिक्वेस्ट नहीं कर सकते हैं।
कई बार तो ऐसा भी भी होता है कि यूजर बैंक लिमिट होने के बावजूद भी गूगल पे से पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक की लिमिट चेक कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं लिमिट इनक्रीज
आमतौर पर गूगल पे पर पेमेंट की लिमिट को बढ़ाने का कोई आसान तरीका नहीं है। लेकिन अगर आपका बिजनेस इसी पर काम करता ह तो आप कस्टमर केयर पर कॉल कर UPI लिमिट बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप गूगल पे के कस्टमर सर्विस से बात करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप मदद ले सकते हैं।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें