Ads Right Header

Beating Retreat Ceremony 2022:- ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बंद रहेंगे कई रास्ते

Beating Retreat Ceremony 2022:- ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बंद रहेंगे कई रास्ते

गणतंत्र दिवस समारोह का समापन बेटिंग रिट्रीट के साथ होता हैं। 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह मनाया जाता हैं। आज शाम को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की हैं। इसके अंतर्गत कुछ मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 

बता दें कि आज के दिन गणतंत्र दिवस समारोह का समपान होता हैं। वहीं, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी सेना की वापसी का प्रतीक है। इस दौरान राष्ट्रपति सेनाओं को अपनी बैरकों में लौटने की इजाजत देते है। ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विवेक किशोर ने बताया कि आज शाम को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए विजय चौक सहित नई दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 

इस दौरान आम गाड़ियों के लिए विजय चौक व राजपथ पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सुनहरी मस्जिद, रायसीना रोड, कृषि भवन से विजय चौक की ओर, दारा शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद से विजय चौक की ओर तथा विजय चौक से सी हेक्सागन के बीच राजपथ की ओर वाहनों की  आवाजाही दोपहर 2 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक बंद रहेगी।

Beating Retreat Ceremony 2022:- ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बंद रहेंगे कई रास्ते

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

यातायात पुलिस ने लोगों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दो मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों से रहेंगे बंद

पुलिस के अनुसार सुरक्षा कारणों के लिहाज से दो मेट्रो स्टेशनों को समारोह के दौरान बंद रखा जाएगा. ये मेट्रो स्टेशन हैं केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भव, जो दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बन्द रहेंगे. इन दोनों मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश व निकास वर्जित रहेगा. केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन और वॉयलेट लाइन के बीच इंटरचेंज की सुविधा यात्रियों के लिए रहेगी।

 ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विवेक किशोर ने तमाम वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और रास्ते पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा बताए गए मार्ग का इस्तेमाल करें।  दिल्ली पुलिस अपने फेसबुक पेज और टि्वटर हैंडल से भी लगातार अपडेट जारी करती रहेगी। लोगों से ये भी अपील की है कि अगर किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel