Ads Right Header

ममता बनर्जी ने तीसरी बार CM पद की शपथ ली, पीएम मोदी ने दी बधाई


पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सीएम के तौर पर शपथ ली हैं। राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड महामारी के चलते शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रहा। ममता के मंत्री 6 मई यानी कल शपथ ले सकते हैं। ममता के साथ अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

शपथ लेने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा- मेरी पहली प्राथमिकता है कि राज्य में कोविड को कंट्रोल करूं। मैं राज्यपाल और सभी लोगों का ध्न्यवाद करती हूं। देश के सभी लोग अब बंगाल की तरफ देख रहे हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से शांति सुनिश्चित करने की अपील की। राज्य में किसी भी तरह का लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा, कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मैं आज से ही राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल लूंगी। हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल ने इससे पहले भी अनेक चुनाव देखे हैं। मेरी पहली प्राथमिकता कोविड को कंट्रोल करना हैं। 12.30 कोविड मीटिंग बुलायी हैं। 3 बजे फिर प्रेस कांफ्रेंस कर आगे की जानकारी दी जाएगी। सभी शांति बनाए रखें। बंगाल अशांति पसंद नहीं करता है, मैं भी पसंद नहीं करती हूं। कोई हिंसा नहीं हो ये मेरी दूसरी प्राथमिकता हैं। यदि कोई अशांति फैलता है, तो हम कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। तीन महीने तक मेरे पास सेटअप नहीं था। मैं अपील करती हूं कि कोई प्रतिहिंसा नहीं करें।

राज्यपाल ने भी जताया भरोसा

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद करता हूं कि नई सरकार राज्य में हो रही हिंसा को तुरंत बंद करने का प्रयास करेगी। मैं नई सरकार से आशा करता हू्ं कि को-ऑपरेटिव फेडरेलिज्म का पालन करेंगी। राज्यपाल को जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अभी तक राज्य की व्यवस्था चुनाव आयोग के पास थी। अब मैंने शपथ ले ली है, अब नई व्यवस्था शुरू करूंगी। राज्य में कानून-व्यवस्था कायम होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता हिंसा पसंद नहीं करती है। हिंसा फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। आज से राज्य में हिंसा नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने दी बधाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि ममता दीदी को तीसर बार मुख्यमंत्री बनने की बधाई। पीएम ने सीएम ममता बनर्जी को ट्वीट कर बधाई दी है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel