कोरोना महामारी के बीच RBI गवर्नर ने कहा- दूसरी लहर ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था के लिए संकट पैदा किया
कोरोना महामारी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक वर्तमान कोरोना के स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा। विशेष रूप से नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं और दूसरी लहर से प्रभावित संस्थानों के लिए अपने नियंत्रण के सभी संसाधनों और उपकरणों को तैनात करेगा। उनका कहना है कि कोरोना की पहली लहर के बाद इकनॉमी बेहतर होने लगी थी लेकिन दूसरी लहर ने एक बार फिर संकट पैदा कर दिया हैं। हमें वायरस से लड़ने के लिए अपने संसाधनों का उचित प्रबंधन करना होगा।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर शक्तिकांत दास ने कहा, ग्लोबल इकनमी में रिकवरी के संकेत हैं। भारतीय इकनॉमी भी दबाव से उबरती दिख रही हैं। भारत के कोविड संकट से बाहर निकलने की क्षमता पर विश्वास हैं। ग्रामीण मांग को मजबूत रखने के लिए अच्छे मानसून की उम्मीद हैं। मैन्यफैक्चरिंग यूनिट्स में धीमापन थमता नजर आ रहा हैं। ट्रैक्टर सेगमेंट में तेजी आई बरकरार हैं। हालांकि अप्रैल में ऑटो रजिस्ट्रेशन में कमी दिखी हैं। कोविड प्रतिबंधों के बावजूद व्यवसायों ने जीवित रहना सीख लिया हैं।
बता दें, देश में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लगा दी गई हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें