पीएम किसान की 8वीं किस्त जारी, पीएम ने 9.5 करोड़ किसानों को दिया तोहफा
देश के 9.5 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Nidhi Scheme) की 8वीं किस्त जारी कर दी हैं। पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों के लिए किस्त जारी की, इस दौरान पीएम ने किसानों के साथ संवाद किया।
किसानों के लिए 2000 रुपये की रकम जारी
पीएम किसान की 8वीं किस्त जारी होते ही अब सभी लाभार्थी किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम आना आज से शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत अबतक किसानों को 2000 रुपये की 7 किस्त मिल चुकी हैं। आज इसकी 8वीं किस्त जारी की गई हैं।
Prime Minister @narendramodi releases 8th instalment of financial benefit under PM-KISAN
— PIB India (@PIB_India) May 14, 2021
PM digitally transfers the benefit of more than ₹19,000 crore directly to the bank accounts of more than 9.5 crore farmers #PMKisan pic.twitter.com/QQlNDZG9LK




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें