Ads Right Header

पिछले 24 घंटे में 4 लाख14 हजार नए मामले, अबतक 3915 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 4 लाख14 हजार नए मामले, अबतक 3915 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर दिन मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रही हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ता जा रहा हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4 लाख 14 हजार 188 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन में केसों का नया रिकॉर्ड है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केसों का आंकड़ा 2.14 करोड़ के पार हो गया है। इसके अलावा पिछले एक दिन में 3915 लोगों की जान भी गई है, जिससे कुल मृतकों का आंकड़ा 2.34 लाख हो गया है। फिलहाल देश में 36 लाख 45 हजार एक्टिव केस हैं।

देश में आई कोरोना की दूसरी लहर का असर उन राज्यों पर भी पड़ रहा है, जो पहले इससे अछूते थे। इनमें गोवा का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला हैं। दरअसल, पिछले दो हफ्तों के अंदर इस छोटे से राज्य का पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 21 अप्रैल से 4 मई के बीच में गोवा में हर 100 टेस्ट में औसतन 41 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली समेत कुल 13 राज्य ऐसे हैं, जहां इस दौरान संक्रमण दर 21 फीसदी से ज्यादा रहा हैं।

गोवा के बाद सबसे खराब हालात राजधानी दिल्ली के हैं। यहां 8 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संक्रमण दर 19 फीसदी था, जो कि अगले दो हफ्तों में औसतन 32 फीसदी की ऊंचाई तक पहुंचा। गोवा और दिल्ली के बाद बंगाल में भी चुनावी सभाओं का असर दिखने लगा हैं। यहां 21 अप्रैल से 4 मई तक पॉजिटिविटी रेट 15.5 फीसदी था, जो कि 21 अप्रैल से 4 मई की विंडो में 29.6% तक पहुंच गया।

इससे पहले उत्तर रेलवे ने गुरुवार को कई राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी। रेलवे ने इस फैसले के लिए कम यात्री होने और कोरोना वायरस मामलों की बढ़ोतरी को कारण बताया। इस बीच रेलवे ने कहा कि उसने अभी तक देश भर के विभिन्न राज्यों में लगभग 2,511 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के साथ 161 टैंकर पहुंचाये हैं। रेलवे ने कहा कि 40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अभी तक अपनी यात्रा पूरी कर ली हैं। उसने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के लिए 400 टन से अधिक एलएमओ के साथ 22 टैंकर रास्ते में हैं।

दूसरी तरफ केरल सरकार ने सभी पूजा स्थलों को जनता के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान 20 से अधिक व्यक्तियों की अनुमति नहीं होगी। पूर्व-तय विवाह के मामले में कोविड वृद्धि के बीच सामाजिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ 20 से अधिक व्यक्तियों की अनुमति नहीं होगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel