दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 2260 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से भी कम, 182 की गई जान
राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलो में गिरावट दर्ज की गई हैं। शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 2,260 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। और इतने ही वक्त में शहर में 182 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां पॉजिटिविटी रेट गिरकर साढ़े तीन फीसदी हो गई हैं।
एक दिन में दिल्ली में 6,453 कोरोना संक्रमित मरीज़ ठीक हुए हैं। अब दिल्ली में कोरोना को मात देने वालों की कुल तादाद 13,60,898 तक जा पहुंची है, जबकि कोरोना के कुल केस 14,15,219 हो गए हैं। दिल्ली में अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 23,013 हो गया हैं। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 3009 मामलों की पुष्टि हुई थी और 7288 लोग रिकवर हुए हैं। इतने ही समय में 252 मरीजों की मौत हुई थी।
Delhi reports 2260 new #COVID19 cases, 6453 recoveries and 182 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 22, 2021
Total cases 14,15,219
Total recoveries 13,60,898
Death toll 23,013
Active cases 31,308 pic.twitter.com/lUlRHkPo0v
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2.57 लाख नए मामले आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार छठे दिन तीन लाख से नीचे रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,62,89,290 हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 4,194 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 2,95,525 हो गई हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 29,23,400 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 11.12 प्रतिशत हैं।राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 87.76 प्रतिशत हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें