Ads Right Header

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ब्लैक फंगस को लेकर 'तत्काल कार्रवाई' की मांग

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ब्लैक फंगस को लेकर 'तत्काल कार्रवाई' की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ब्लैक फंगस (Mucormycosis) के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा हैं। उन्होंने इस पत्र के जरिए पीएम मोदी से इस फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) की दवा और इंजेक्शन की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए कहा हैं। लोगों को अपना शिकार बना रहे इस संक्रमण के ज्यादातर मरीज कोविड-19 (Covid-19) से उबर चुके लोग हैं। इसे आम भाषा में ब्लैक फंगस भी कहा जा रहा हैं। 

शनिवार को पीएम मोदी के नाम लिखे इस पत्र में सोनिया गांधी ने लिखा कि केंद्र ने राज्यों से म्यूकरमाइकोसिस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है, लेकिन इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने म्यूकरमाइकोसिस से जूझ रहे मरीजों के मुफ्त इलाज की बात कही हैं। केंद्र ने राज्यों से इस संक्रमण को महामारी अधिनियम के तहत अधिसूचित बीमारी घोषित करने के लिए कहा था। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, "मैं समझती हूं कि इसकी दवा लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बेहद जरूर हैं। हालांकि, बाजार में इसकी कमी की खबरें हैं।'' इस पत्र में गांधी ने बीमारी को आयुष्मान योजना में शामिल करने के लिए कहा हैं। उन्होंने लिखा, ''इसका इलाज आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं में शामिल नहीं हैं। मैं इस मामले में तत्काल कदम उठाने का निवेदनकरती हूं।"

देश के कई राज्य ब्लैक फंगस की दवा की कमी का सामना कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई प्रदेशों से सप्लाई बढ़ाने की मांग की गई हैं। महाराष्ट्र में इस दुर्लभ संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्स के मुताबिक, देश में ब्लैक फंगस के करीब 9 हजार मामले सामने आ चुके हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel