सीएम ममता बनर्जी का PM मोदी को पत्र, कहा- ’70 पीएसए प्लांट्स दिए जाने थे, लेकिन 4 दिए जा रहे हैं ′
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी हैं। हर दिन कोविड से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। हालांकि रोज़ आने वाले आंकड़े में कमी जरूर हुआ हैं। देश में कई जगहों पर अभी भी ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन प्लांट को लेकर पीएम मोदी को एक पत्र लिखा हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसए प्लांट मिलेंगे, लेकिन बताया जा रहा है, कि पहले फेज में सिर्फ 4 प्लांट ही दिए जाएंगे और बाकी पर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं।”
West Bengal CM Mamata Banerjee writes to PM Narendra Modi, over PSA (Pressure Swing Adsorption) Plants.
— ANI (@ANI) May 14, 2021
Her letter reads, "We were told we shall get 70 PSA Plants, now we are told that we shall get 4 in the first phase with no clarity on the remaining PSA Plants."#COVID19 pic.twitter.com/nsySit8Pdn
पश्चिम बंगाल के सीएम ने पत्र में आगे लिखा गया है, "हमारी राज्य एजेंसियों द्वारा हमारी खुद की पूरक पीएसए स्थापना योजनाएं दिल्ली में अशांति के कारण परेशान हो रही हैं।" बता दें पश्चिम बंगाल में कोरोना की दूसरी लहर घातक रूप लेती जा रही हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 20,839 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,73,956 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।
कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,857 हो गई। साथ ही बुधवार के बाद बीमारी से 19,181 लोग ठीक हुए जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 9,30,886 हो चुकी हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें