यूपी पंचायत चुनाव: गोरखपुर में मतदान से पहले हिंसा, ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी को गोली मारी
यूपी के गोरखपुर में दो गुटों में जमकर बवाल हुआ और नौबत फायरिंग तक आ गई। दरअसल पूरा मामला खजनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का है, जहां ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच बुधवार देर रात जमकर मारपीट हुई और तीन राउंड फायरिंग की गई। जिसमें से एक गोली प्रधान पद प्रत्याशी और पूर्व प्रधान 50 वर्षीय राघवेंद्र दुबे को लग गई।
जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि गंभीर हालत के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। उनकी स्थिति नाजुक हैं। फिलहाल, पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी निवर्तमान ग्राम प्रधान शंभू यादव को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही हैं।
क्या हैं पूरा मामला
शंभू यादव के समर्थक गांव में एक व्यक्ति के यहां वोट मांगने गए हुए थे। जिसके घर वोट मांगने गए थे, वह राघवेंद्र दूबे का समर्थक था। उसने विरोध जताया तो शंभू के समर्थक वहां अपनी बाइक छोड़कर निकल गए। पुलिस के मुताबिक इस दौरान किसी ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी हुई तो मौके पर शंभू यादव व उनके समर्थक पहुंच गए। उनकी राघवेंद्र दूबे के समर्थक से नोकझोंक हुई। थोड़ी देर में मौके पर राघवेंद्र भी अपने अन्य समर्थकों के साथ पहुंच गए तो दोनों पक्षों में जमकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान किसी ने पिस्टल से तीन राउंड फायर कर दिया। इसमें एक गोली राघवेंद्र को लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिश्रौलिया ग्रामसभा में प्रधान पद प्रत्याशी राघवेंद्र उर्फ गिलगिल दूबे को गोली लगने की सूचना हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शंभू यादव समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गोली किसने चलाई हैं। घायल को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेज दिया गया हैं। जल्द ही वास्तविक आरोपी गिरफ्तार होगा।





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें