Ads Right Header

'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं कोरोना टीकों की 25 लाख से अधिक खुराकें

'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं कोरोना टीकों की 25 लाख से अधिक खुराकें
'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं कोरोना टीकों की 25 लाख से अधिक खुराकें
टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को कोरोना वायरस टीकों की 25 लाख से ज्यादा खुराकें दी गयीं। इसके साथ ही देश में अब तक दिए गए टीकों की कुल संख्या बढ़कर 11 करोड़ 10 लाख 33 हजार 925 तक पहुंच चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, टीका उत्सव के पहले तीन दिन एक करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि औसतन किसी भी दिन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र चालू रहते हैं, 

लेकिन मंगलवार को ऐसे 67,893 केंद्र काम कर रहे थे।चालू टीकाकरण केंद्रों की संख्या में करीब 21,000 बढ़ी हैं। रात आठ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड टीकों की 11 करोड़ 10 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। 'टीका उत्सव' के पहले दिन 30 लाख खुराक और दूसरे दिन 40 लाख खुराक दी गई।

इसे भी पढ़े: महाकुंभ में कोरोना विस्फोट,18 साधु समेत कई श्रद्धालु हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

टीकाकरण की पूरी रिपोर्ट

कुल 11 करोड़ में से 90 लाख 48 हजार 79 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जिन्होंने टीकों की पहली खुराक ली हैं, वहीं 55 लाख 80 हजार 569 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली हैं। साथ ही फ्रंट लाइन के 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार 706 कार्यकर्ताओं ने पहली खुराक ली है, इनमें 50 लाख 9 हजार 457 कार्यकर्ताओं ने दूसरी खुराक ली हैं।

इसके अलावा, 45 से 60 उम्र के 3 करोड़ 55 लाख 65 हजार 610 और 8 लाख 17 हजार 955 लाभार्थियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली हैं। जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के 4 करोड़ 24 लाख 18 हजार 287 और 24 लाख 60 हजार 262 लोगों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रात आठ बजे तक टीकों की 25 लाख खुराकें दी गई हैं। मंत्रालय के अनुसार इनमें से 21 लाख 22 हजार 686 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 3 लाख 78 हजार 197 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। पूरे देश में कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़े: देश में पहली बार 2 लाख के पार हुए नए मामले, पिछले 24 घंटों में 1,038

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel