Ads Right Header

असम समेत पूर्वोत्तर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई

पूर्वोत्तर भारत में सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप असम, मेघालय, उत्तर बंगाल में आया हैं। असम के सोनितपुर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई हैं। 

असम समेत पूर्वोत्तर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4
असम समेत पूर्वोत्तर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई

पूर्वोत्तर भारत में सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप असम, मेघालय, उत्तर बंगाल में आया हैं। असम के सोनितपुर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई हैं। सुबह 7:51 बजे पहला झटका महसूस हुआ, इसके बाद एक के बाद एक पांच भूंकप झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, 'असम में तेज भूकंप आया, मैं सभी से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। मैं सभी जिलों से अपडेट ले रहा हूं।' वहीं असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भूकंप से होने वाले नुकसान की कुछ तस्वीर शेयर की हैं।

सिलीगुड़ी समेत अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बुधवार सुबह 7:55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए उस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे। उसके बाद चारों तरफ भूकंप का शोर मचना शुरु हो गया। अफरा तफरी का माहौल कुछ समय के लिए देखा जा रहा था। जो जहां थे वहीं सुरक्षित स्थानों पर अपने आप को छुपाने की कोशिश करने लगे। करीब 20 सेकंड तक झटके महसूस होने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel