OPPO F19 भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स
![]() |
| OPPO F19 भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स |
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने F-सीरीज के नए हैंडसेट F19 को भारत में लॉन्च कर दिया हैं। इस स्मार्टफोन को यूजर्स को ग्राहकों के लिए मिडनाइट ब्लू और प्रिज्म ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया हैं। बता दें कि यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल से मार्केट में उपलब्ध होगा। हालांकि यह प्री-बुकिंग के आधार पर खरीदा जा सकता हैं। फोन की प्री-बुकिंग लॉन्च के साथ ही शुरू हो गई हैं।
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। बात करें कीमत की तो Oppo F19 को सिंगल वेरिएंट में बाजार में उतारा गया हैं। इसकी कीमत 18,990 रुपए हैं। इस फोन की खरीद पर कई शानदार लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। Oppo F19 को HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक कार्ड से खरीदने पर ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा हैं। वहीं Paytm की तरफ से भी 11 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। यही नहीं इस स्मार्टफोन को जीरो डाउन पेमेंट के साथ ईएमआई में भी खरीदा जा सकता हैं।
Oppo F19 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए 6GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया हैं। यह एंड्राइड 11 ओएस के साथ ColorOS 11.1 पर आधारित हैं। इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं। साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई हैं, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। फिलहाल यह स्मार्टफोन एक ही वेरिएंट में उपलब्ध हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैं। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई हैं, साथ ही इसमे 6.43 इंच का फुल HD+ डिस्पले दी हैं जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती हैं। जो वीडियो व गेमिंग के अनुभव को और भी मजेदार बना देता हैं।





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें