Sports
केकेआर को लगातार छठी बार हार का सामना करना पड़ा, राजस्थान ने तीन 3 विकेट से जीता मैच
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019
0
आईपीएल के 43वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। इससे पहले राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा।
केकेआर के लिए सबसे अधिक रन कप्तान दिनेश कार्तिक ने बनाए जो 50 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे अपनी नाबाद पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए और अपनी टीम को 175 रन के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के गेंदबाज वरुण एरोन ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स की टीम जिनके लिए 17 वर्षीय युवा बल्लेबाज रेयान पराग ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रनों की पारी खेली उन्होंने अपनी टीम के लिए 31 गेंदों पर 47 रन बनाए जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 18 वें ओवर की पांचवी गेंद पर आउट होने के बाद मोर्चा स्मभाला जोफ्रा आर्चर ने, जो 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे अपनी पारी में आर्चर 2 चौके और 2 छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें