Ads Right Header

पश्चिम बंगाल में महासंग्राम, ममता और अमित शाह करेंगे रोड शो

electoral-battle-in-nandigram-mamta-and-amit-shah-will-do-road-show-today

पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम तक थम जाएगा। बंगाल की 30 और असम की 39 विधानसभा सीटों के लिए एक अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जबसे नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के फैसला लिया हैं तब ही से पश्चिम बंगाल में सियासी पारा अपने चरम पर हैं। यह चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हो चुका हैं क्योंकि यहां से सीएम ममता बनर्जी अपने खास सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ताल ठोंक रही हैं ।बंगाल में प्रचार के आखिरी दिन में सीएम ममता बनर्जी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित कई बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। 

शुवेंदु के पक्ष में अमित शाह का मेगा शो

चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन नंदीग्राम में शुवेंदु के पक्ष में अमित शाह का रोड शो करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज अमित शाह तीन रोड शो और एक जनसभा को करेंगे संबोधित करेंगे।शाह दोपहर 12 बजे नंदीग्राम में, दोपहर 1:35 बजे डेबरा में और दोपहर 3 बजे पंसकुरा पश्चिम में रोड शो करेंगे और शाम 4 बजे डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे।


नंदीग्राम में भांगाबेरा से शोनाचूड़ा बाजार तक ममता का रोड शो

वहीं टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी आज सुबह 11बजे नंदीग्राम में भांगाबेरा से शोनाचूड़ा बाजार तक रोड शो करेंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शोनाचूड़ा बाजार में ही एक रैली को संबोधित करेंगी।  वहीं दोपहर 2 बजे भेकुटिया बांसुली चौक लॉक गेट में और एक रैली को संबोधित करेंगी  ममता बनर्जी दोपहर 3 बजे भेकुटिया के ही टेंगुआ मोड़ क्रासिंग पर तीसरी रैली को संबोधित करेंगी।

पक्ष-विपक्ष बड़े नेता भी झोकेंगे ताकत

बांकुडा- सांसद रूपा गांगुली तीन रोड शो में शामिल होंगी कोलकाता– बीजेपी सांसद रविकिशन आज दो रोड शो और एक जनसभा को करेंगे संबोधित नंदीग्राम– आज सुबह 9 बजे से नंदीग्राम में सीपीएम की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी रोड शो करेंगी. साथ मे लेफ्ट के चेयरमैन विमान बोस रहेंगे. रोड शो कॉलेज मैदान से शुरू होगा, पं मिदनापुर– रेल मंत्री पियुष गोयल आरमबाग और खडगपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे

पं बंगाल- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आज तीन रोड शो करेंगे।नंदीग्राम-खडगपुर में मिथुन करेंगे रोड शो मिथुन चक्रवर्ती आज नंदीग्राम समेत चार जगहों पर रोड शो करेंगे। पश्चिमी मिदनापुर के खरगपुर सदर में सुबह 10 बजे से, दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में दोपहर 12.35 से, हुगली के तारकेश्वर में वरिष्ठ नेता और बीजेपी उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के समर्थन में दोपहर 2.25 से और नंदीग्राम में शाम 4.10 बजे से जुहारी मोड़ रोड शो करेंगे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel