Ads Right Header

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुआ इंग्लैंड, नंबर 1 पर पहुंचा भारत



अहमदाबाद। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिन/रात्रि तीसरे टेस्ट में 10 विकेट की जीत से इंग्लैंड को जून में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया, और वहीं इसके साथ ही भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टॉप पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि भारत चार मार्च से यहां शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट में ड्रॉ या जीत लार्ड्स में न्यूजीलैंड से खेलने का अधिकार हासिल कर लेगा। न्यूजीलैंड ने पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह सूची में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

न्यूजीलैंड ने पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह सूची में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा, ‘इंग्लैंड अंक तालिका में 64.1 प्रतिशत अंक (पर्सेंटेज पॉइंट) नीचे आ गया है। अंक तालिका में भारत 71 ‘पर्सेंटेज प्वाइंट’ से शीर्ष पर है।’ आईसीसी की ओर से जारी किए बयान के अनुसार, ‘इंग्लैंड अहमदाबाद में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को गंवाकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है।’


भारत के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-2 से पीछे है। उसे 18 से 22 जून तक होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलने के लिए चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीतने की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने 70 ‘पर्सेंटेज पॉइंट’ से फाइनल में स्थान पक्का किया। अगर भारत चौथे और अंतिम टेस्ट में हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बना लेगा। ऑस्ट्रेलिया इस समय 69.2 ‘पर्सेंटेज पॉइंट’ के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत तीसरा टेस्ट जीतने
से पहले तालिका में दूसरे स्थान पर था।

बता दें कि इस टेस्ट सीरीज के नतीजे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे फाइनिस्ट का भविष्य टिका हुआ है। इंग्लैंड ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में बड़ी जीत हासिल कर अपना दावा मजबूत किया था। हालांकि, अगले दो टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी की। भारत ने चेन्नई में ही दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हराया। अब तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही भारत का दावा और मजबूत हो गया है, जबकि इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel