Tech
लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने हालही में घोषणा की हैं।कि वह आने वाली 22 अप्रैल को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज प्लस और एज को लॉन्च करने जा रही हैं। बता दें कि पूरे विश्व में चल रहे इस लॉक डाउन के बावजूद लेनोवो की फ्लैगशिप कंपनी मोटोरोला ने ये बड़ा कदम उठाया हैं। जब दुनिया के सभी मोबाइल कंपनियां अपना प्रोडक्शन तक शुरू करने में डर रही हैं, वहीं मोटोरोला ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसला लिया हैं। दरअसल कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर दी हैं। हालांकि इस लॉकडाउन में कंपनी का ये फैसला सही साबित होता हैं या नहीं ये कह पाना मुश्किल हैं।
लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज
बुधवार, 15 अप्रैल 2020
0
लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने हालही में घोषणा की हैं।कि वह आने वाली 22 अप्रैल को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज प्लस और एज को लॉन्च करने जा रही हैं। बता दें कि पूरे विश्व में चल रहे इस लॉक डाउन के बावजूद लेनोवो की फ्लैगशिप कंपनी मोटोरोला ने ये बड़ा कदम उठाया हैं। जब दुनिया के सभी मोबाइल कंपनियां अपना प्रोडक्शन तक शुरू करने में डर रही हैं, वहीं मोटोरोला ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसला लिया हैं। दरअसल कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर दी हैं। हालांकि इस लॉकडाउन में कंपनी का ये फैसला सही साबित होता हैं या नहीं ये कह पाना मुश्किल हैं।
ट्वीटर पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 22 अप्रैल को एक इवेंट में अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इस समय नाम का खुलासा नहीं किया हैं, लेकिन पोस्ट में लिखे 'E-vent' से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी मोटोरोला एज और एज+ को लॉन्च करने वाली हैं। साथ ही कंपनी की तरफ से ट्वीटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया हैं, जिसमें वॉटरफॉल डिस्प्ले दिखाया गया हैं। इससे स्पष्ट होता हैं कि मोटोरोला एज और एज+ में वॉटरफॉल डिस्प्ले मिलने वाला हैं।It’s arriving. Join us for the Motorola Flagship Launch E-vent, April 22nd, 11AM CDT. pic.twitter.com/jH2NcdBTxG— motorolaus (@MotorolaUS) April 13, 2020
वहीं इस फोन के फीचर्स की बात करें तो ये अब तक का बेस्ट फोन हैं। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज प्लस को क्वालकॉम के टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारे जाने की उम्मीद हैं, इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी। वहीं इसमें 1080p+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच पंच-होल OLED डिस्प्ले दिया जा सकता हैं। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इसमें 5,170 एमएएच की बैटरी के साथ साथ।
स्मार्टफोन को पीछे की तरफ 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो और कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है, वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला एज+ में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। फोन में 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। जबकि 16MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 8MP का टेलिफोटो लेंस भी मौजूद होगा। यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित होगा और इसमें 12GB रैम दी जा सकती हैं। इसके अलावा यह भी चर्चा हैं कि कंपनी 22 अप्रैल को एक और स्मार्टफोन मोटोरोला एज भी लॉन्च करने वाली हैं।
बता दें कि मोटोरोला अपने इस फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर देखने को मिल सकता हैं। साथ ही इसमें 64MP का कैमरा दिया जा रहा हैं। वहीं इस फोन में 6.67 इंच का वाटरफॉल कर्व डिस्प्ले हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें